इनरव्हील क्लब की बागडोर दुर्वा के हाथों, सचिव बनीं डॉ. मंजू

इनरव्हील क्लब की बागडोर दुर्वा के हाथों, सचिव बनीं डॉ. मंजू

Sep 9, 2025 - 04:05
 0  30
इनरव्हील क्लब की बागडोर दुर्वा के हाथों, सचिव बनीं डॉ. मंजू

गया। इनर व्हील क्लब ऑफ गयाजी के बैनरतले पुलिस लाइन स्थित एक निजी होटल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता ने क्लब का आधिकारिक दौरा किया,इस दौरान रश्मि गुप्ता का स्वागत शंखनाद व पुष्प वर्षा से किया गया और वर्ष 2025-26 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई।इस दौरान दुर्बा सहाय ने अध्यक्ष और डॉ. मंजू सिन्हा ने सचिव पद की शपथ ली।अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।पूर्व अध्यक्ष तृप्ति गुप्ता एवं सचिव अभा सिंह ने वर्ष 2024-25 के कार्यकाल की समीक्षा प्रस्तुत की और सामाजिक कार्यों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद नई टीम ने सेवा और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने का संकल्प लिया।डिस्ट्रिक्ट 325 की चेयरपर्सन रश्मि गुप्ता ने क्लब की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनर व्हील का मुख्य उद्देश्य समाज में सहयोग, सेवा और सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।कार्यक्रम में क्लब सदस्य शुभ्रा गुप्ता, सीमा भदानी, प्रिया डालमिया, शीतल गुप्ता, विमी लोहानी, राखी भदानी, अर्चना गोयनका सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं रोटरी क्लब से विजय भालोठिया, राजकुमार दुबे और अनिल बर्नवाल भी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0