मिसाइल हमलों के बीच दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं पीवी सिंधु, कहा : हालात बेहद भयावह

भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इस समय दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसी हुई हैं। क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव और मिसाइल हमलों के बाद हवाई सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं, जिससे उनकी यात्रा प्रभावित हुई है।

Mar 2, 2026 - 21:24
 0  15
मिसाइल हमलों के बीच दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं पीवी सिंधु, कहा : हालात बेहद भयावह

SPORTS DESK : भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इस समय दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसी हुई हैं। क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव और मिसाइल हमलों के बाद हवाई सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं, जिससे उनकी यात्रा प्रभावित हुई है।

दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं पीवी सिंधु

सिंधु प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रही थीं। उनका कनेक्टिंग फ्लाइट पॉइंट दुबई था लेकिन हालात बिगड़ने के बाद दुनिया के व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन रोक दिया गया।

"हालात बेहद भयावह"

सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और X पर मौजूदा हालात को ‘भयावह’ बताया। उन्होंने लिखा कि आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखना और अचानक हालात बदल जाना बेहद डराने वाला अनुभव है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह और उनकी टीम फिलहाल सुरक्षित हैं लेकिन एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल है और हजारों यात्री फंसे हुए हैं।

ऑल इंग्लैंड ओपन 3 मार्च से बर्मिंघम में शुरू होना है। ऐसे में सिंधु की भागीदारी अब उड़ानों की बहाली और वैकल्पिक मार्ग मिलने पर निर्भर करेगी। अगर वह समय पर नहीं पहुंच पाती हैं तो टूर्नामेंट से पहले की जरूरी तैयारी और अभ्यास प्रभावित हो सकता है।

मौजूदा हालात ने खेल जगत को भी वैश्विक सुरक्षा संकट की गंभीरता का अहसास करा दिया है, जहां एक खिलाड़ी की यात्रा भी अंतर्राष्ट्रीय हालात से सीधे प्रभावित हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0