भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ.प्रणव कुमार बब्बू,बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश समेत अन्य भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Mar 26, 2022 - 13:03
 0  10
भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ.प्रणव कुमार बब्बू,बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश समेत अन्य भाजपा नेताओं ने दी बधाई

रांची। भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण के निर्देश पर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने भाजपा समर्थक मंच के प्रति निष्ठा और समाज हित में लगातार किए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। डॉ. बब्बू भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता हैं, पेशे से अधिवक्ता डॉ. बब्बू सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। विगत दिनों मैदान बचाने के लिए झारखंड चिपको आंदोलन की शुरुआत भी उनके नेतृत्व में विभिन्न खिलाड़ियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया था।
डॉ. बब्बू के मनोनयन पर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी,पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा, सांसद दीपक प्रकाश, सांसद संजय सेठ, सांसद सुनील सिंह, रांची के विधायक सीपी सिंह, कांके के विधायक समरी लाल, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झारखंड बार काउंसिल अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णा,भाजपा महामंत्री बालमुकुंद सहाय, राकेश रंजन बबलू,विजय दत्त पिंटू, आकाश सिन्हा, उपेंद्र कुमार बबलू, राजेन्द्र तिवारी, संजय शौर्य, आलोक सिंह परमार,आरती कुजुर, कुमुद झा,प्रीति सिन्हा, सुरज सिन्हा,नकुल तिर्की,
 अनुपमा प्रसाद, सुषमा शुक्ला, सुजाता भगत, सोनी पांडे, काकुली दास, अभय कुमार सिंह, अमरदीप नाग, डॉ. आरिफ नसीर भट्ट, डॉ. रीना भारती, प्रो.विनीता सिंह, दीपक साह, सुनील टोप्पो सहित कई लोगों ने उनके मनोनयन पर बधाई दी। उक्त जानकारी विजय दत्त पिंटू ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0