डॉ.एम. सिब्गतुल्लाह को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला विशिष्ट सेवा सम्मान

Mar 28, 2022 - 15:10
 0  12
डॉ.एम. सिब्गतुल्लाह को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला विशिष्ट सेवा सम्मान

रांची। शहर के जाने-माने दंत रोग विशेषज्ञ एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ.एम सिब्गतुल्लाह को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लोक सेवा समिति द्वारा विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया है। डॉ.सिब्गतुल्लाह पीड़ित मानवता के सेवा के प्रति समर्पित शख्सियत हैं।
रांची प्रेस क्लब में आयोजित लोक सेवा समिति के सम्मान समारोह में प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र एवं वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह, पद्मश्री मुकुंद नायक एवं पद्म श्री मधु मंसूरी की मौजूदगी में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।


डॉ.सिब्गतुल्लाह की प्राइमरी शिक्षा मदरसा रहमतुल उलूम, चतरा में हुई। तत्पश्चात माध्यमिक राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, रहमत नगर, चतरा, से माध्यमिक परीक्षा एवंमैट्रिक की परीक्षा राज्य संपोषित उच्च विद्यालय, चतरा से पास की।इंटरमीडिएट , आरएनएस इंटर कॉलेज, हंटरगंज से किया।(एजुकेशन हिंदी एवं उर्दू मीडियम से हुई)।
तत्पश्चात बीडीएस में एडमिशन लिया।

वहां एजुकेशन इंग्लिश मीडियम से शुरू हुई। यह पल उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। जहां सारे सब्जेक्ट इंग्लिश में थे। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। जी-जान लगाकर पढ़ाई को जारी रखा। उनकी दुनिया किताबें बन गई। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी, इंग्लिश टू हिंदी,हिंदी टू इंग्लिश का साथ में अध्ययन करता रहा। पढ़ाई के दौरान खुद से खाना बनाना, कपड़ों की सफाई, रूम की सफाई आदि काम भी उनकी दिनचर्या में शुमार हो गया।
मेडिकल शिक्षा के प्रति उनके जज्बे और जुनून से सफलता के मुकाम तक पहुंचे। काफी परिश्रम के बाद बीडीएस की डिग्री हासिल किया। यही नहीं, उन्हें बेस्ट हैंड वर्क के खिताब से भी नवाजा गया।
डॉ.सिब्गतुल्लाह बताते हैं कि उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ वहां सोशल वर्क भी जारी रखा। पढ़ाई के दौरान सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बखूबी सहभागिता निभाते रहे।
कई गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) से भी उनका जुड़ाव बना रहा। इन संस्थाओं के माध्यम से समाज सेवा का सुअवसर भी प्राप्त होता रहा।
इसी क्रम में बंगलुरु से एमडीएस में एडमिशन के लिए एग्जाम दिया। जिसमें ओरल एंड मैक्सीलर्लोफैसियल ऑक्सफोर्ड डेंटल कॉलेज में एडमिशन मिला। सत्र 2015 से 2018 तक एमडीएस का कोर्स किया। इस दौरान अपने कॉलेज में भी उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए। तत्पश्चात लेजर सर्टिफिकेट ओरल आॅन्कोलॉजी में ऑब्जर्वरशिप किया। इसके बाद अपने गृह क्षेत्र झारखंड लौट आए।

जनवरी 2019 में राजधानी स्थित कडरू में उन्होंने एमके एडवांस डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ किया। इस क्लीनिक के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा भी करते हैं। पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति समर्पित भाव से गरीबों और पीड़ितों की चिकित्सा सेवा में भी जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाओं के अलावा समाज सेवा भी उनके जीवन का लक्ष्य है। यहां भी कई एनजीओ के साथ मिलकर समाज सेवा के क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं।
सामाजिक संस्था लिब्रा फाउंडेशन, ‘लहू बोलेगा’ अंजुमन इस्लामिया सहित अन्य संस्थाओं के बैनर तले समय-समय पर निशुल्क डेंटल शिविर का आयोजन किया जाना सामाजिक गतिविधियों में शामिल है। शहर के ख्याति प्राप्त अस्पताल अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल में भी जनवरी 2022 से सेवारत हैं।
उन्हें चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विश्वस्तरीय एनजीओ द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

  • वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए स्टार टाइम्स की ओर से “एक्सीलेंट बिजनेस अवार्ड ऑफ पेंडेमिक कोविड-19” (2021) से नवाजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0