विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपने संदेश में बोले डॉ.एम हसनैन,अच्छी सेहत के लिए महत्वपूर्ण है संयमित जीवनशैली”

Apr 7, 2022 - 10:32
 0  5
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपने संदेश में बोले डॉ.एम हसनैन,अच्छी सेहत के लिए महत्वपूर्ण है संयमित जीवनशैली”

रांची। शहर के जाने-माने फिजिशियन डॉ.एम हसनैन ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर अपने संदेश कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली को संयमित रखना जरूरी है। कोविड 19 के बाद संक्रमण और विकारों से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाना वर्तमान समय की जरूरत है। डॉ.हसनैन ने कहा कि हमारा इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) शरीर को कई रोगों के आक्रमण से बचाता है। इम्यून बूस्टर इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करता है। ये दवाओं के रूप में भी हो सकता है।
उन्होंने कहा कि गर्मियों में अगर आप बाहर हैं, तो बहुत ऊर्जा की खपत और थकावट हो सकती है। इसलिए बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए घरेलू उपचार कर सकते है। गर्मियों में दही का सेवन अधिक से अधिक करें। दही हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दही में प्रोबायोटिक्स की मात्रा अधिक होती है। प्रोबायोटिक्स के कई तरह के लाभ हैं, जिनमें एक इम्यूनिटी बूस्टर होना भी शामिल है। उसी तरह अदरक, इसमें बहुत अधिक पोषक तत्व होते हैं और ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अदरक के कई प्रकार के लाभ हैं। फलों या सब्जियों के रस में कुछ ताजा अदरक मिलाकर अदरक का सेवन किया जा सकता है।
कुल मिलाकर कहा जाए तो पोषक तत्वों के समुचित मात्रा में सेवन से हम कुपोषण से बच सकते हैं। मौसम परिवर्तन के कारण होने वाली सामान्य बीमारियों से भी बचाव कर सकते हैं।

बदलते मौसम में खानपान में सावधानी बरतें। पानी का अधिक से अधिक सेवन करें।
रसदार फलों का सेवन संभव हो तो करें। दही, छाछ, मट्ठा, जलजीरा, नींबू पानी आदि के सेवन से गर्मी के प्रचंड प्रकोप से बचाव संभव है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0