श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर झारखंड में उत्साह चरम पर: डॉ बिरेन्द्र साहु

प्रांत सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल ने कहा 22 जनवरी को भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम 500 वर्ष बाद अपने भवन पर विराजमान होने वाले हैं। इस शुभ घड़ी में पूर्व के दीपोत्सव से 500 गुना बड़ा दीपोत्सव मनावें।

Jan 6, 2024 - 15:09
 0  15
श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर झारखंड में उत्साह चरम पर: डॉ बिरेन्द्र साहु

अयोध्या धाम, श्री राम जन्मभूमि से पूजित होकर आया अक्षत व नूतन मंदिर का चित्र से झारखंड प्रांत के सभी जिलों में छठे दिन शनिवार को भी कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह पूर्वक हजारों परिवार को निमंत्रण दिया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू , प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह व प्रांत सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल ने अभियान में लगे कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए रामगढ़, हजारीबाग, चतरा एवं कोडरमा का प्रवास किये। अभियान के क्रम में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर दर्जनों परिवारों को निमंत्रण दिए। कई स्थानों पर निमंत्रण देने गए रामभक्तों की आरती उतारी गई, पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
निमंत्रण देते हुए प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा पूरे झारखंड प्रांत में भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्साह चरम पर है। सनातन हिंदू समाज के अतीत का संघर्ष के परिणाम स्वरूप वर्तमान पीढ़ी को भव्य, दिव्य एवं अलौकिक नूतन श्री रामजन्मभूमि मंदिर मिल रहा है, जो समस्त सनातन हिंदू समाज का चेतना का केंद्र होगा। उन्होंने कहा ऐसे सौभाग्य से मिलने वाला 22 जनवरी का एक-एक पल को धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती एवं दीपोत्सव के कार्यक्रम कर लगाए।
प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा 500 वर्ष के बाद भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम अपने महल में पधार रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा हिंदू समाज का कोई भी घर निमंत्रण के बिना न रहे, ऐसा सभी प्रयास करें।
प्रांत सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल ने कहा 22 जनवरी को भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम 500 वर्ष बाद अपने भवन पर विराजमान होने वाले हैं। इस शुभ घड़ी में पूर्व के दीपोत्सव से 500 गुना अधिक बड़ा दीपोत्सव मनावें।
अभियान में बजरंग दल महाविद्यालय संपर्क प्रमुख अमित पासवान, रामगढ़ जिला मंत्री छोटू वर्मा, जगत नारायण, हजारीबाग जिला मंत्री अरविंद मेहता, जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता, चतरा जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर साव, जिला मंत्री सुधीर कुमार, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित पांडे, चौपारण प्रखंड मंत्री मुनेश्वर कुमार, दीपक विश्वकर्मा, हिमांशु वैद्य, बरही के प्रदीप चंद्रवंशी, पिंटू केसरी, निरंजन केसरी, कैलाश ठाकुर, नंदकिशोर कुमार सहित प्रांत के लगभग 5000 टोली में बंटकर कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0