चित्रांश बिजनेस एसोसिएशन का डॉक्टर्स मीट सह परिचय सम्मेलन आयोजित 

डॉ.सीबी सहाय और डॉ.केपी सिन्हा कायस्थ रत्न से सम्मानित 

Aug 26, 2024 - 20:57
 0  65
चित्रांश बिजनेस एसोसिएशन का डॉक्टर्स मीट सह परिचय सम्मेलन आयोजित 

रांची: चित्रांश बिजनेस एसोसिएशन (सीबीए)और रांची के चित्रांश डॉक्टर्स का परिचय और बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन रविवार को संगम गार्डन में किया गया।
 शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ.एचपी नारायण, डॉ.राघव शरण और सीबीए के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
 डॉ.केपी सिन्हा, डॉ.अनंत सिन्हा, डॉ.सीबी सहाय और डॉ.प्रवीण ने  कार्यक्रम का संचालन किया।  अभिमन्यु ,आनंद, रंजन , मनीष , अर्पित ने कार्यक्रम  समन्वयक की भूमिका निभाई। डॉ.राघव शरण ने इस मौके पर डॉ.सीबी सहाय और डॉ.केपी सिन्हा को "कायस्थ रत्न" से सम्मानित किया। 
विदित हो कि चित्रांश बिजनेस एसोसिएशन हर साल कायस्थ रत्न से समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति को सम्मानित करता रहा है।  कार्यक्रम  को सफल बनाने में राज, देव ,पंकज , रवि , अमरेंद्र , डॉ.रजनीश बरियार,अमित, राकेश सहित अन्य सीबीए सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 उक्त जानकारी सीबीए के प्रवक्ता रवि कुमार वर्मा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1