दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में पौधारोपण

विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Jul 8, 2021 - 11:33
 0  8
दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में पौधारोपण


रांची। ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआईएसएम जेडब्ल्यूए) के रांची जिला अध्यक्ष पुष्कर महतो ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान कोविड-19 के शिकार हुए राजधानी के दो दिवंगत पत्रकारों (सुनील कुमार सिंह और महेश्वर सिंह “छोटू”) की स्मृति में मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समीप पौधारोपण किया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्री महतो ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। ऐसे में हमें सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के प्राकृतिक स्रोत के लिए पेड़-पौधे लगाना काफी लाभदायक है। श्री महतो ने सभी पत्रकार साथियों से कोरोना संक्रमण काल के दौरान शहीद हुए पत्रकारों की स्मृति में एक पौधा लगाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0