धार्मिक स्थल पर जल मीनार बनाने का विरोध

विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला मंत्री चंपई सोरेन से

Jul 7, 2021 - 11:57
 0  8
धार्मिक स्थल पर जल मीनार बनाने का विरोध

रांची। राजधानी के पुनर्वासित गांव नयासराय-कुट्टे के धार्मिक स्थल के समीप प्रस्तावित जल मीनार निर्माण का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया है। इस संबंध में बुधवार को खिजरी क्षेत्र के कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में हटिया विस्थापित परिवार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नयासराय-कुट्टे के धार्मिक स्थल के निकट जलमीनार निर्माण की योजना रद्द करने की मांग की। विधायक राजेश कच्छप ने मंत्री को बताया कि धार्मिक स्थल के समीप जलमीनार बनाने की योजना जनहित में नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में हटिया विस्थापित परिवार समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव, झामुमो नेता कलाम आजाद, नगड़ी प्रखंड प्रमुख ललिता एक्का, ललगुटवा पंचायत की सरपंच नरमी गाड़ी, कांग्रेस नेता माधव कच्छप, विनय उरांव, रीतू गाड़ी, संजू देवी, अनूप तिर्की शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0