नक्सलवाद की समस्या को लेकर DGP ने अधिकारियों को अभियान तेज करने का निर्देश दिया

हाल के दिनों में झारखण्ड पुलिस के द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियानों के दौरान आपसी संबंध, एक दूसरे से सहयोग एवं समय पर प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई के बिन्दु पर जोर दिया.

Aug 13, 2024 - 01:04
 0  69
नक्सलवाद की समस्या को लेकर DGP ने अधिकारियों को अभियान तेज करने का निर्देश दिया
झारखंड पुलिस मुख्यालय सभागार में सोमवार को केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वामपंथी उग्रवाद की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में झारखण्ड पुलिस मुख्यालय सभागार से अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड, डॉ० संजय आनन्दराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, कार्तिक एस०, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एसआईबी एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया.
 
बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा झारखण्ड के संदर्भ में मुख्य रूप से प्राप्त आसूचना को स-समय सक्रिय रूप से साझा करने, नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति करने, वामपंथी उग्रवाद परिदृश्य के आलोक में की जा रही कार्रवाई, सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर आपसी सहयोग, सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियों पर नकेल कसने एवं सभी स्तरों पर अंतर्राज्यीय समन्वय बैठकों के लिए तंत्र की कार्ययोजना की रूप-रेखा पर चर्चा की गई.
संबंधित राज्य नक्सलियों और उसके सहयोगियों के बारे में सूचनाओं का आदान प्रदान करें 
पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड ने झारखण्ड राज्य के सभी सीमावर्ती क्षेत्र में क्रियाशील नक्सलियों की गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हेतु आपस में स-समय आसूचना के आदान प्रदान पर बल दिया. साथ ही झारखण्ड के सीमावर्ती राज्यों- ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सली दस्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों के दौरान समन्वय स्थापित कर अभियान चलाने पर जोर दिया. इस बैठक में सभी सीमावर्ती राज्यों के साथ अलग-अलग बिन्दुओं एवं वर्त्तमान नक्सल परिदृश्य पर सभी राज्यों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में हाल के दिनों में झारखण्ड पुलिस के द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियानों के दौरान आपसी संबंध, एक दूसरे से सहयोग एवं समय पर प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई के बिन्दु पर काफी जोर दिया गया, साथ ही सभी राज्यों के द्वारा उनके राज्य में सक्रिय नक्सलियों और उसके सहयोगियों के बारे में सूचनाओं का आदान प्रदान करने की बात कही गयी.
 
सीमावर्ती राज्यों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समय-समय पर समन्वय स्थापित करते हुए नक्सलवाद पर संयुक्त अभियान चलाने एवं तत्काल सुदृढ़ कार्रवाई करने की रूप-रेखा बनायी गई, तथा सीमावर्ती राज्यों से समन्वय पर जोर दिया गया.
बैठक में वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे 
इस बैठक में झारखण्ड पुलिस सभागार से अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड, डॉ० संजय आनन्दराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, उत्कर्ष प्रसून, संयुक्त उप-निदेशक, आई०बी०, कार्तिक एस० राज, पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा तथा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम केन्द्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा नक्सल प्रभावित राज्यों के वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0