बार एसोसिएशन में अधिवक्ता परिषद के बैनर तले विभाग बैठक आयोजित

बार एसोसिएशन में अधिवक्ता परिषद के बैनर तले विभाग बैठक आयोजित

May 26, 2025 - 04:10
 0  33
बार एसोसिएशन में अधिवक्ता परिषद के बैनर तले विभाग बैठक आयोजित

गया ।अधिवक्ता परिषद बिहार का विभाग बैठक गया बार एसोसिएशन में अधिवक्ता परिषद गया जिला इकाई की ओर से आयोजित किया गया। जिनमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रांत महिला प्रमुख सह कोषाध्यक्ष, प्रांत संयोजक प्रमुख उपस्थित हुए। साथ में इसमें अपेक्षित जिला इकाइयों के अध्यक्ष महामंत्री एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार हेतु एवं नए सदस्य को जोड़ने हेतु तथा संस्था अभियान चलाने के लिए संगठन में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। सभी जगह सदस्यता अभियान के बाद कमेटी का गठन किया जाएगा। संगठन में वार्षिक स्मारिका न्याय पुंज हेतु विज्ञापन के लिए अपेक्षित जिला इकाइयों से स्मारिका में लेख एवं विज्ञापन के लिए कहा गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश प्रसाद जी ने संगठन के विस्तार हेतु विस्तार से अपनी बात रखी। प्रदेश महामंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह जी ने आगामी कार्यक्रमों पर जिसमें दिनांक 7 जून 2025 को मुजफ्फरपुर में विभाग बैठक एवं आगामी कार्यक्रमों पर अपनी बात रखी। प्रांत महिला प्रमुख सह कोषाध्यक्ष डॉक्टर शोभा चौबे ने कहा कि प्रत्येक जिला इकाइयों में महिलाओं को समान स्थान दिया जाए एवं महिलाओं की सहभागिता प्रत्येक इकाइयों में हो एवं संगठन कोष हेतु योगदान के लिए प्रत्येक इकाइयों से आग्रह किया गया है। प्रांत संयोजक प्रमुख उपाध्यक्ष श्री अमोद कुमार सिंह जी ने अपने बात को रखते हुए कहां की प्रत्येक संयोजक जिला इकाई संगठन विस्तार में नए सदस्य एवं पुराने सदस्यों को सामंजस से बनाकर प्रत्येक इकाइयों का मजबूती से विस्तार करें कितने जिला इकाई के अध्यक्ष श्री अजय कुमार श्रीवास्तव प्रत्येक जिला इकाइयों का अभिनंदन किया तथा महामंत्री श्री रवि रंजन जी ने धन्यवाद किया अंत में कार्यक्रम का समापन जन गण मन के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0