भाजपा में लोकतंत्र खत्म हो गया है, इस नेता ने ऐसा कहकर भाजपा छोड़ा

भाजपा नेता समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा राजद। भाजपा छोड़ राजद में शामिल होने वाले पूर्व मुखिया कमलेश सिंह ने कहा कि भाजपा अब पहले वाली पार्टी नहीं रही, पार्टी में लोकतंत्र खत्म हो चुका है।

Dec 22, 2024 - 23:28
 0  125
भाजपा में लोकतंत्र खत्म हो गया है, इस नेता ने ऐसा कहकर भाजपा छोड़ा

रांची - झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय रांची में भाजपा समेत कई दलों के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी के सामाजिक न्याय तथा युवा हृदय सम्राट तेजस्वी यादव जी के कार्यों एवं विचारों से प्रभावित होकर राजद की सदस्यता ग्रहण की। सभी को झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव जी ने माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई तथा स्वागत किए।

प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी के विचारधारा एवं संघर्षों से प्रेरित होकर तथा युवा हृदय सम्राट तेजस्वी यादव जी के कार्यों को देखते हुए लगातार लोग राजद में शामिल हो रहे हैं ये हमारे लिए गर्व की बात है और हम पार्टी को मजबूत करने और विस्तार के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

वहीं भाजपा छोड़ राजद में शामिल होने वाले पूर्व मुखिया कमलेश सिंह ने कहा कि भाजपा अब पहले वाली पार्टी नहीं रही, पार्टी में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। भाजपा समाज में जाति-धर्म के नाम पर लड़ाने का राजनीति करती है।देश को तोड़ने तथा आग लगाने का काम करती है। विकास की राजनीति से कोसों दूर जा चुकी है।
आगे कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी के सामाजिक न्याय गरीबों शोषितों के लिए किए गए कार्यों एवं तेजस्वी यादव जी के ए टू जेड समीकरण से प्रभावित होकर राजद में शामिल हुआ है। यहां मैं नेता बनने नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता बनकर आया हूं।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में  भाजपा के सक्रिय सदस्य सह पूर्व मुखिया कमलेश सिंह,सऊद अंसारी, राज कुमार,साहिल अंसारी, रितिक राज आर्यन समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम में युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता मंतोष यादव, युवा राजद के रांची जिलाध्यक्ष गुलजार अंसारी, महानगर अध्यक्ष कमलेश यादव,सलीम जावेद, अभिराज राय मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0