झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड में आउटसोर्स खत्म करने की मांग

 जल्द होगी सकारात्मक पहल : इरफान अंसारी

Sep 6, 2024 - 23:23
 0  202
झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड में आउटसोर्स खत्म करने की मांग

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक  संघ के केंद्रीय अध्यक्ष  अजय राय शुक्रवार को राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी से प्रोजेक्ट भवन स्थित कार्यालय कक्ष में मिले और उन्हें पुनः ज्ञापन सौंपते हुए मांग को कैबिनेट में रखने का अनुरोध किया। 
इस अवसर पर विधायक उमाशंकर अकेला और पूर्व मंत्री गीता श्री उराव भी मौजूद थे। मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने  कहा कि  कैबिनेट की होने वाली बैठक में  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन को अवगत कराते हुए इस पर कारवाई की मांग करेंगे ।
इस अवसर पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने मंत्री को पुनः अवगत कराते हुए बताया कि 2017 से निगम के अन्दर आउटसोर्स लागू हुआ है जो अब तक बदस्तूर जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक आउटसोर्स कंपनिया लगभग 80 करोड़ रुपए से ज्यादा कमीशन के रूप में ले चुकी है। वहीं, कर्मचारियों का एरियर का भी घोटाला भी उनके द्वारा किया जा रहा है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0