पूर्व सैनिकों के लिए झारखंड सरकार के द्वारा नौकरी में 10% आरक्षण की माँग

रक्षा राज्य मंत्री के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि वह जल्द से जल्द इन समस्याओं का निपटारा के लिए उचित कार्रवाई करेंगे और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से मिलवाने का भी प्रयास करेंगे।

Sep 5, 2025 - 21:59
 0  186
पूर्व सैनिकों के लिए झारखंड सरकार के द्वारा नौकरी में 10% आरक्षण की माँग

वेटरन ऑर्गेनाइजेशन आफ झारखंड का प्रतिनिधि दल रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी से व्यवहारिक मुलाकात करके पूर्व सैनिक, वीर नारी एवं शहिद परिवारों को होने वाली समस्याओं के हित के लिए ज्ञापन सौंपा। विशेष कर झारखंड राज्य में पूर्व सैनिकों के लिए राज्य सरकार के द्वारा नौकरी में कोई भी आरक्षण प्राप्त नहीं है। इसीलिए संगठन की तरफ से पूर्व सैनिकों के लिए राज्य में सभी प्रकार के नौकरियों में काम से कम 10% का आरक्षण मिलना चाहिए।

जब भी कोई जवान शहीद होता है तो उसे राज्य की तरफ से 10 लाख की सम्मान राशि उनके परिवार को भरण पोषण के लिए दि जाती है, जिसे संगठन के तरफ से कम से कम 50 लाख रुपया देने का प्रावधान करने के लिए प्रार्थना किया गया है।

 जो सैनिक भूमिहीन है उसे घर बनाने के लिए जमीन आवंटित किया जाना चाहिए और जिसके पास घर नहीं है वैसे सैनिकों के लिए राज्य में सैनिक आवास का निर्माण किया जाना चाहिए ।
उपरोक्त  समस्याओं के निदान के लिए रक्षा मंत्री से विनती किया गया है। यदि इनके द्वारा समाधान नहीं हो सकता तो, इन्हीं समस्याओं को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से संगठन के पांच सदस्यों का आधिकारिक दल उनसे मिलने के लिए भी आग्रह किया है। रक्षा राज्य मंत्री के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि वह जल्द से जल्द इन समस्याओं का निपटारा के लिए उचित कार्रवाई करेंगे और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से मिलवाने का भी प्रयास करेंगे। संगठन के अध्यक्ष  मुकेश कुमार के साथ सचिव एमपी सिन्हा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता संजीत सिंह एवं  सुरिस्ट उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0