झारखंड अधिवक्ता मंच का प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल से

Mar 22, 2022 - 12:12
 0  17
झारखंड अधिवक्ता मंच का प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल से

रांची। झारखंड अधिवक्ता मंच का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मंच के अध्यक्ष रविंद्र कुमार (अधिवक्ता) के नेतृत्व में राज्यपाल रमेश बैस से मिला। इस मौके पर सामाजिक न्याय के विभिन्न मुद्दों पर एवं विभिन्न सामाजिक समस्याओं से महामहिम को अवगत कराया गया। समाज एवं न्यायपालिका में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो एवं भारतीय संविधान में प्रदत अधिकार समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का जो संकल्प किया गया है उसे धरातल पर उतारने हेतु सुनिश्चित करने के लिए महामहिम राज्यपाल से आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष रविंद्र कुमार अधिवक्ता के अलावा वरीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता योगेंद्र प्रसाद, रोहन ठाकुर , प्रशांत कुशवाहा शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0