ऑल इंडिया ब्लड बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला केंद्रीय स्वास्थ्य महानिदेशक से

Mar 10, 2022 - 17:06
 0  7
ऑल इंडिया ब्लड बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला केंद्रीय स्वास्थ्य महानिदेशक से

रांची।ऑल इंडिया ब्लड बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार महानिदेशक ,स्वास्थ्य सेवाएं , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार  के  कार्यालय कक्ष, निर्माण भवन नई दिल्ली में मुलाकात की।  इस क्रम में एसोसिएशन की  विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।  इस संबंध में महानिदेशक द्वारा सकारात्मक पहल की गई। सभी राज्यों के पदाधिकारियों के साथ 12 मार्च को वर्चुअल मिटिंग कर सकारात्मक  निराकरण करने का निर्णय लिया गया। प्रतिनिधिमंडल में विनय कुमार सिंह (झारखंड)के साथ राकेश शर्मा (हिमाचल प्रदेश),अर्चना वर्मा(चंडीगढ़),आलोक कुमार (झारखंड)मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0