भाजपा मानपुर नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि और गांव चलो राष्ट्रीय अभियान कार्यक्रम हुआ संपन्न

Feb 11, 2024 - 10:51
 0  6
भाजपा मानपुर नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि और गांव चलो राष्ट्रीय अभियान कार्यक्रम हुआ संपन्न

गया । मानपुर नगर भाजपा के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55वीं पुण्यतिथि के अवसर मानपुर पटवाटोली शिव मंदिर प्रांगण में सादगी पूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राणा रंजीत सिंह, गोपाल प्रसाद पटवा, भाजपा मानपुर नगर अध्यक्ष बाला सिंह, दुखन पटवा, जितेन्द्र पटवा ने उनके विचारों के बारे कहा कि वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दिए। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे, जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिन्दू संस्कृति है। दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहने के बावजूद समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नवीन विचारों का सदैव स्वागत किया।
दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है। इस मौके पर भाजपा नेता राणा रंजीत सिंह, गोपाल प्रसाद पटवा, बालाजी, दुखन पटवा, जितेन्द्र पटवा, साकेत संगम, दीपक स्वर्णकार, अनील चौधरी, मुन्ना चौधरी, सोनु रूद्र, सुर्यदेव चन्द्र वंशी, दिनेश मेहता, सुनील गुप्ता, राजेंद्र कपूर, अविनाश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही साथ मानपुर नगर भाजपा के द्वारा गांव चलो राष्ट्रीय अभियान के तहत मध्य विद्यालय मानपुर अड्डा बुथ से बैजनाथ सहाय लेन, पटवाटोली, पेहानी होते हुए वार्ड संख्या 47, 48, 49 के सभी क्षेत्रों में जनसंपर्क कर और सभी वर्गों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर अभियान और जनहित में चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में, घूम घूम कर जानकारी दी गई और अभियान को सफल बनाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0