दिहाड़ी मज़दूर ने महज़ चार दिन में दो लड़कियों को प्रेमज़ाल में फँसाकर की शादी

दोनों युवतियों की शिकायत के बाद पाथरडीह पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Jun 3, 2022 - 12:11
 0  16
दिहाड़ी मज़दूर ने महज़ चार दिन में दो लड़कियों को प्रेमज़ाल में फँसाकर की शादी

धनबाद:

आपने एक पत्नी के रहते दूसरी शादी के बारे में तो अक्सर सुना होगा। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है और न ही यह कोई अनोखी बात है। लेकिन महज़ चार दिन के भीतर दो शादियाँ ज़रूर आपको चौंका देगी। क्योंकि ऐसा शायद ही आपने सुना होगा। धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र के कुलटांड़ बस्ती से ऐसा ही एक मामला आया है जिसमें एक युवक ने महज चार दिन में दो युवतियों से अलग-अलग शादी कर ली। दोनों लड़कियां शिकायत लेकर पाथरडीह थाना की पुलिस के पास पहुंचीं तो पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

26 मई को हुई थी पहली शादी

पूरे मामले की पड़ताल करने पर जानकारी मिली की 23 वर्षीय मंटू मल्लिक पाथरडीह के कुलटांड़ बस्ती का रहने वाला है और उसे पहले सुदामडीह थाना बस्ती की एक युवती को अपने प्रेमज़ाल में फँसा लिया था। सुदामडीह की उस युवती के साथ मंटू ने शारीरिक संबंध बनाया, जिसके बाद युवती चार माह की गर्भवती हो गई । गर्भवती होने के बाद मंटू उससे कटने लगा और तो और शादी करने से भी इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती के परिजन पाथरडीह थाना पहुंच गये। बाद में दोनों पक्षों की रज़ामंदी से पुलिस की देखरेख में 26 मई को चासनाला के माता कल्याणेश्वरी मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया।

29 मई को मंटू ने दूसरी लड़की से शादी कर ली
अभी पहली शादी हुए सिर्फ चार दिन ही बीते थे कि मंटू का दिल फिर दूसरी लड़की पर आ गया। महज चार दिन बाद ही युवक ने फिर पहाड़पुर, बलियापुर की एक युवती को अपने प्रेमज़ाल में फँसाने में सफल हो गया। इसके बाद 29 मई को बलियापुर की लड़की से दूसरी शादी कर ली। मंटू के दूसरी शादी करने की यह बात जब पहली पत्नी को पता चला तो वह शिकायत लेकर पाथरडीह थाना पहुंची। इसकी सूचना मिलने पर दूसरी पत्नी भी पाथरडीह थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है। दोनों युवतियों की शिकायत के बाद पाथरडीह पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवक ने कहा कि हम दोनों पत्नी को एक साथ रखेंगे। युवक दिहाड़ी मजदूर का काम करता है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0