साइकिल योजना ने बेटियों को दी नई उड़ान: प्रकाश राम पटवा

साइकिल योजना ने बेटियों को दी नई उड़ान: प्रकाश राम पटवा

Jun 6, 2025 - 01:37
 0  23
साइकिल योजना ने बेटियों को दी नई उड़ान: प्रकाश राम पटवा

गया जी । जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा कि जैसे सभ्यता के विकास में पहिए ने क्रांतिकारी भूमिका निभाई, ठीक उसी प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आरंभ की गई साइकिल योजना ने बिहार की बेटियों को नई राह दिखाई है। यह मात्र एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का सशक्त औजार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने शिक्षा को बेटियों के लिए सुलभ बना दिया है। आज वे अपने गांवों से स्कूल तक साइकिल से निर्भीक होकर आती-जाती हैं, जो पहले कल्पना से परे था। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना की शुरुआत की थी, उस समय पटना जैसे शहरों में भी लड़कियों को खुलेआम साइकिल चलाते देखना दुर्लभ था। पर आज हालात बदल चुके हैं। श्री पटवा ने कहा कि दो पहियों की एक साधारण सी साइकिल ने पूरे बिहार में आत्मविश्वास की एक लहर पैदा कर दी है। गांव-गांव में बेटियों को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते देखना अत्यंत संतोषजनक है। पहले जहाँ लड़कियों की उच्च शिक्षा को लेकर समाज में उदासीनता थी, वहीं अब साइकिल योजना और अन्य प्रोत्साहन योजनाओं के चलते छात्राओं में पढ़ाई के प्रति ललक बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज बिहार की बेटियाँ न केवल स्कूल और कॉलेज तक पहुँच रही हैं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। यह परिवर्तन राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और बेटियों को मिले सही अवसरों का प्रतिफल है। श्री पटवा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समय की नब्ज को पहचाना और बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए ठोस पहल की। यह योजना सामाजिक समरसता और लैंगिक समानता की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0