झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की कोर कमिटी की बैठक आयोजित

30 जनवरी से रामगढ़ में प्रस्तावित भूख हड़ताल के लिए बनी रणनीति

Jan 7, 2024 - 15:14
 0  6
झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की कोर कमिटी की बैठक आयोजित

राजधानी के रेडियम रोड स्थित होटल आलोका के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा, कोर कमिटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने किया। 30 जनवरी से रामगढ़ में होने वाले 72 घंटे की भूख हड़ताल की तैयारी तथा निकायों के चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने के मुद्दे पर आयोजित इस बैठक में विचार-विमर्श के बाद तय किया गया कि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, वैश्य आयोग का गठन, जाति आधारित जनगणना, छोटे दुकानदारों की 10 लाख रुपये तक की ऋण माफी, वैश्य समाज की सुरक्षा आदि मांगों को लेकर डेढ़ दशक से अधिक समय से वैश्य मोर्चा द्वारा संघर्ष किया जाता रहा है। लेकिन 40 प्रतिशत आबादी वाले वैश्यों की बात अनसुनी कर दी जाती रही है। इसलिए अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस 30 जनवरी से रामगढ़ के थाना चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर 72 घंटे का भूख हड़ताल शुरू किया जायेगा। चूंकि केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु इस भूख हड़ताल कार्यक्रम में बैठेंगे, इसलिए वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की जवाबदेही रहेगी कि पूरे अभियान को सफल बनाने में मदद करें। इस कार्यक्रम में प्रकोष्ठ संगठन के पदाधिकारियों को अपनी स्वतंत्र भूमिका अदा करके भागीदारी निभाना है। बैठक में तय किया गया कि इस चार दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रत्येक दिन छह जिलों के लोग आयेंगे। जिसका निर्धारण दो-चार दिन में कर लिया जायेगा।
बैठक में तय किया गया कि जिलों में बैठक के तहत 10 जनवरी को टंडवा एवं बड़कागांव में, 12 जनवरी को रामगढ़, हजारीबाग एवं बोकारो में तथा 13 जनवरी को कांके में बैठक होगी। बैठक के अंत में एक प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई कि राज्य में ट्रिपल टेस्ट कराने के बाद ही निकायों के चुनाव कराएं। इसके लिए जो भी कानून सम्मत पहल करना हो, राज्य सरकार को कर लेना चाहिए। ओबीसी को बिना आरक्षण दिए अगर चुनाव कराया गया तो पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, अश्विनी कुमार साहु, केंद्रीय उपाध्यक्ष सहदेव चौधरी, परशुराम प्रसाद, लक्ष्मण साहु, प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार, उप-प्रधान महासचिव उपेन्द्र प्रसाद, इंदुभूषण गुप्ता, संगठन महासचिव कृष्णा प्रसाद साहु, रोहित शारदा, केंद्रीय सचिव गुड्डू साहा, संगठन सचिव अनिल वैश्य, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, केंद्रीय सदस्य नरेश साहु एवं रांची जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहु, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु एवं महासचिव दिवाकर साहु, छात्र मोर्चा के अध्यक्ष युवराज साहु उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0