झारखंड अलग राज्य निर्माण में आंदोलनकारी एनई होरो का योगदान भुलाया नहीं जा सकता : भुवनेश्वर महतो

Mar 31, 2022 - 16:30
 0  21
झारखंड अलग राज्य निर्माण में आंदोलनकारी एनई होरो का योगदान भुलाया नहीं जा सकता : भुवनेश्वर महतो

रांची। झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो ने गुरुवार को आयोग कार्यालय, हिनू में झारखंड आंदोलन के पुरोधा एनई होरो की 97 वी जयंती मनाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनइ होरो महान झारखंड आंदोलनकारी थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन के मूल्यों के साथ कभी समझौता नहीं किया। झारखंड अलग राज्य के रूप में उनकी बड़ी कृति है। अलग राज्य के आंदोलन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजू महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा,पुष्कर महतो, संघर्ष मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष आसमान सुंडी,
रंजीत कुमार महतो, दुलाल बावरी, मोहम्मद खुर्शीद आलम, महासचिव नवाज हुसैन,मो. शाहिद, मो. अस्फाक्वा, जगदीश महतो, मोहन तूरी, सुरेश तूरी, राजेश्वर तूरी, राजकुमार तूरी गोपाल महतो, निर्मल डुंगडुंग सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0