कांग्रेस नेताओं ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

प्रभारी कन्हैया कुमार ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड में जोर शोर से तैयारी करने को कहा एवं महिलाओं को NSUI में जोड़ने की भी बात कही।

Jan 12, 2024 - 16:37
 0  19
कांग्रेस नेताओं ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस आउटरीच सेल के प्रदेश चेयरमैन इंदरजीत सिंह एवं NSUI सोशल मीडिया की राष्ट्रीय कन्वेनर आरुषी वंदना ने दिल्ली में NSUI के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी व प्रखर प्रवक्ता कन्हैया कुमार एवं एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी से मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दिया। आरुषी वंदना ने प्रभारी एव राष्ट्रीय अध्यक्ष को NSUI का अंगवस्त्र दे कर स्वागत किया एवं झारखंड में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा किया।

इसे भी पढ़ें : https://deshpatra.com/mahendra-pathak-ccl-management-and-contractors-are-jointly-looting-the-hard-earned-money-of-the-workers/

मौके पर मौजूद इंदरजीत सिंह ने प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड आने का आमंत्रण दिया। प्रभारी कन्हैया कुमार ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड में जोर शोर से तैयारी करने को कहा एवं महिलाओं को NSUI में जोड़ने की भी बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि बहुत जल्द झारखंड आयंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0