कांग्रेस नेता मिले दिशोम गुरु शिबू सोरेन से

गुरूजी हमारे आदर्श: आदित्य विक्रम जायसवाल

Apr 9, 2024 - 15:07
 0  12
कांग्रेस नेता मिले दिशोम गुरु शिबू सोरेन से

कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जयसवाल ने मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन से उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की भी मंगलकामना की।
आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन हमारे आदर्श हैं। झारखंड निर्माण में शिबू सोरेन का महत्वपूर्ण व अतुलनीय योगदान रहा है। अगल राज्य बनाने की उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। झारखंड समेत छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के लाखों आदिवासियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन का योगदान हमेशा स्मरणीय है। राष्ट्रीय स्तर पर गुरू जी के प्रति अलग सम्मान है। दिशोम गुरु के जिक्र के बिना झारखंड की चर्चा पूरी नहीं हो सकती। इस अवसर पर झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0