देशव्यापी जातीय जनगणना के ऐतिहासिक निर्णय के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन:- प्रकाश पटवा

देशव्यापी जातीय जनगणना के ऐतिहासिक निर्णय के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन

Jun 1, 2025 - 03:30
 0  17
देशव्यापी जातीय जनगणना के ऐतिहासिक निर्णय के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन:- प्रकाश पटवा

गया जी । पूरे देश में जनगणना के साथ-साथ जातीय जनगणना कराए जाने के केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का हम हार्दिक स्वागत करते हैं। यह एक दूरदर्शी और समावेशी निर्णय है, जिसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को दिल से धन्यवाद एवं अभिनंदन। यह निर्णय सामाजिक न्याय और योजनाओं की निष्पक्षता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के गया जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा कि यह मांग वर्षों से हमारे माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी लगातार उठा रहे थे। उन्होंने बिहार में पूरी पारदर्शिता के साथ जातीय गणना करवाई और उसके आंकड़े भी सार्वजनिक किए, जो सामाजिक विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुए। श्री पटवा ने आगे कहा कि आज जब केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है, तो कुछ विपक्षी दल क्रेडिट लेने की होड़ में लगे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि नीतीश कुमार जी ही पहले ऐसे नेता थे, जिन्होंने देशभर में जातीय जनगणना की आवश्यकता पर जोर दिया और इस दिशा में ठोस पहल की। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से नीति निर्धारण में सहायता मिलेगी, जिससे समाज के सभी वर्गों को उनके अधिकार और हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा सकेगी। जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ इस फैसले का स्वागत करता है और इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक पड़ाव मानता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0