जेसीआई रांची उड़ान द्वारा आत्मविश्वास बढ़ाने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया

Mar 23, 2022 - 12:03
 0  6
जेसीआई रांची उड़ान द्वारा आत्मविश्वास बढ़ाने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया

रांची। जेसीआई रांची उड़ान द्वारा कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेएफसी सीए अभिषेक केडिया द्वारा सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जेसीआई मेंबर को खुद को दूसरे के सामने किस तरह से प्रस्तुत करते हैं, समझाया गया। कैसे कॉन्फिडेंट के साथ लोगों से मिलते हैं, बात करते हैं। जेसीआई की मेंबर जिन्होंने यह प्रोग्राम में भाग लिया, वह ट्रेनिंग पाकर काफी खुश थीं। अपना आत्मविश्वास बढ़ाने संबंधी प्रशिक्षण पाकर सदस्यों ने अध्यक्ष से आग्रह भी किया कि इस तरह का प्रोगाम करवाते रहें, जिससे कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता रहे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष निधि सर्राफ, सचिव प्रिया पोद्दार, जेसी सुमन बजाज, जेसी उषा खेमका, जेसी प्रीति मोहता, जेसी शीतल बथवाल, जेसी तनु पोद्दार, जेसी प्रिया बुधिया, जेसी मनीषा सोमानी, जेसी मोनिका, अभय उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा सरावगी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0