सरला बिरला पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक सत्र 2023-24 का समापन

इस अवसर पर ‘कड़ी मेहनत और आत्म-विश्वास से सफलता मिलती है‘ विषय पर एक विशेष सभा आयोजित की गई।

Feb 10, 2024 - 10:49
 0  18
सरला बिरला पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक सत्र 2023-24 का समापन

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के शैक्षणिक सत्र 2023-24 का समापन विद्यालय परिसर में फ्लैग-ऑफ समारोह आयोजित कर किया गया। इस अवसर पर ‘कड़ी मेहनत और आत्म-विश्वास से सफलता मिलती है‘ विषय पर एक विशेष सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत प्रेरक गीत से हुई। छात्रों ने वर्तमान सत्र के सफल समापन पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूल का प्रतिनिधित्व कर नाम रौशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पूरे वर्ष की गई विभिन्न गतिविधियों में छात्रों की सक्रिय भागीदारी और अर्जित अंकों के आधार पर प्राचार्या ने यजुर्वेद सदन को सत्र 2023-24 के लिए सर्वश्रेष्ठ सदन घोषित किया और कक्षा II A, V A, VI G और IX A को दूसरे टर्म के लिए सर्वश्रेष्ठ कक्षा घोषित किया गया। इस विशेष एसेंबली को प्राचार्या ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में वर्तमान वर्ष की विभिन्न उपलब्धियों के लिए सभी को बधाई दी और आगामी वर्ष में सभी क्षेत्रों में और भी बेहतर प्रदर्शन करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने शैक्षणिक सत्र के सफल समापन के लिए सभी को बधाई दी।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने सभी बच्चों को उनकी आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक सफल और रचनात्मक शैक्षणिक सत्र के लिए सभी के प्रयासों की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0