स्वरोजगार का सशक्त माध्यम है रंगीन मछली पालन : डॉ.एचएन द्विवेदी 

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में रंगीन मछली पालन के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Aug 13, 2024 - 02:18
 0  54
स्वरोजगार का सशक्त माध्यम है रंगीन मछली पालन : डॉ.एचएन द्विवेदी 

रांची: मत्स्य अनुसंधान केन्द्र, रांची द्वारा मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, शालीमार, (धुर्वा) में सोमवार को रंगीन मछली पालन के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन निदेशक (मत्स्य) डॉ.एचएन द्विवेदी, उप मत्स्य निदेशक रवि रंजन कुमार एवं मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं को निदेशक ने रंगीन मछली पालन से जुड़कर आर्थिक स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।‌ उन्होंने कहा कि रंगीन मछली पालन से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो सकती हैं। मत्स्य निदेशालय रंगीन मछली पालन के लिए इच्छुक महिलाओं को विभागीय योजनाओं के तहत हर संभव सहयोग करने को तत्पर है।


डॉ.द्विवेदी ने कहा कि रंगीन मछली पालन को रोजगार के रूप में अपनाने से कई महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। 
 इस अवसर पर मत्स्य प्रसार पदाधिकारी (अनुसंधान) रणविजय कुमार सहित विभाग द्वारा चयनित महिला प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0