अखिल भारतीय महिला सम्मेलन का रंगारंग होली मिलन समारोह आयोजित

Mar 13, 2022 - 12:40
 0  14
अखिल भारतीय महिला सम्मेलन का रंगारंग होली मिलन समारोह आयोजित
रांची। अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के तत्वावधान में वनवासी कल्याण केन्द्र सभागार, बरियातू में रविवार को होली मिलन का रंगारंग सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सदस्यों द्वारा कृष्ण भक्ति के भजन, कविता पाठ एवं राधा गोविंद के नृत्य और फगवा राग गीतों से भक्तिमय सांस्कृतिक छटा बिखेरी गई।
अध्यक्ष अनिता सिन्हा ने मनमोहक तबला वादन से फगवा राग पर रंगारंग छटा बिखेरा। सचिव अनुपमा प्रसाद ने भक्ति गीत गाया। ईशा नवीन ने भी मनमोहक गायन से शमा बांधा। निशा जुल्का ने कृष्ण राधा के प्रेमोत्सव को नृत्य से प्रदर्शित किया। बालिका शचलीन कौर ने नए तरानों पर नृत्य किया। जोवा गांगुली ने कैशियो पर सभी का साथ दिया। किरण सिन्हा ने भी शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिता सिंहा मीना, मंच संचालन अनुपमा प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन मीना सिंह ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनीता सिन्हा मीना, सचिव अनुपमा प्रसाद,उपाध्यक्ष मीना सिंह, जाेवा गांगुली, हरबीर कौर,सतनाम सलूजा,आराधना शुक्ल,निशा जुल्का समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी विजय दत्त पिंटू ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0