बोरियों में भरकर की जा रही कोयले की चोरी, छापेमारी में कई टन अवैध कोयला  जब्त

सीसीएल ढोरी क्षेत्र के पीपरधोड़ा मे पुलिस,सीआइ‌एस‌एफ और  सीसीएल सुरक्षा गार्ड की टीम ने मिलकर छापामारी की और कई टन अवैध कोयला  जब्त किया

May 13, 2025 - 19:45
 0  70
बोरियों में भरकर की जा रही कोयले की चोरी, छापेमारी में कई टन अवैध कोयला  जब्त

झारखंड के बेरमो में कोयला चोरी का खेल एक जागिर और सल्तनत के तौर पर चल रहा है.बिल्कुल फ़िल्म केजीएफ की तरह जहां एक अलग सल्तनत चलती थी. ये पूरी फ़िल्म कोयले के खेल और शोषण पर दिखाई गई है.
बेरमो में भी कुछ ऐसा ही है, जहां एक से बढकर एक लोग कोयले की चोरी अपना साम्राज्य  समझकर कर रहें हैं . छोटे -बड़े सभी स्तर से राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान और ख़त्म करने पर आमादा दिखते हैं.
सीसीएल ढोरी क्षेत्र के पीपरधोड़ा मे पुलिस,सीआइ‌एस‌एफ और  सीसीएल सुरक्षा गार्ड की टीम ने मिलकर छापामारी की और कई टन अवैध कोयला  जब्त किया. इन कोयले को बाद में  सीसीएल कोलियरी प्रबंधन को सौंप दिया गया. हालांकि, कोयले के धंधेबाज हर बार की तरह वहां से भागने में सफल रहे.
सवाल है कि बेशक कोयला पकड़कर अपनी पीठ पुलिस और सीआईएसएफ ने थपथपा ली, लेकिन कब ये जड़ से खत्म होगा, क्योंकि इनकी ड्यूटी ही कोयला चोरों और तस्करों को पकड़ना हैं. दुर्भाग्य ये हैं कि कई दशक बीत गए. लेकिन आज भी कोयला चोरी हो रही हैं. इनपर करवाई कभी -कभी इस तरह की बस दिखावे भर के लिए होती हैं. अगर वाकई हिम्मत हैं तो पूरी तरह इस खेल को खत्म करके दिखाया जाए.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0