हेमंत के हुए बाबू : चतरा नगर परिषद चेयरमैन बाबू भाई की झामुमो में घर वापसी, CM हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

चतरा/नवनिर्वाचित नगर परिषद चेयरमैन अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में वापसी कर ली. रांची स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी का पट्टा सौंपकर औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई और स्वागत किया. 

Mar 3, 2026 - 02:17
 0  14
हेमंत के हुए बाबू : चतरा नगर परिषद चेयरमैन बाबू भाई की झामुमो में घर वापसी, CM हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

RANCHI : चतरा/नवनिर्वाचित नगर परिषद चेयरमैन अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में वापसी कर ली. रांची स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी का पट्टा सौंपकर औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई और स्वागत किया. 

CM हेमंत के हुए बाबू 

झामुमो जिलाध्यक्ष निलेश ज्ञासेन के नेतृत्व में बाबू भाई ने पार्टी में पुनः शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और पार्टी के नीति-सिद्धांतों से प्रभावित होकर झामुमो में वापसी की है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में वे चतरा नगर के समुचित विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन और सहयोग से चतरा नगर को आदर्श नगर बनाया जाएगा. शहर में पानी, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का चरणबद्ध विकास कराया जाएगा ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधा मिल सके. चतरा स्वच्छ, सुरक्षित व आधुनिक नगर के रूप में जाना जाएगा. शहर के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा और किसी भी इलाके को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. 

उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए कार्य कराया जाएगा. जर्जर सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा. सभी प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0