वृद्धाश्रम की महिलाओं के बीच वस्त्र एवं फल वितरित

Apr 16, 2022 - 16:55
 0  14
वृद्धाश्रम की महिलाओं के बीच वस्त्र एवं फल वितरित

रांची। हटिया क्षेत्र स्थित सिंह मोड़ (लटमा रोड) पर अवस्थित वृद्धाश्रम “अपना घर” की वृद्ध महिलाओं के बीच प्रेम शंकर व उनके पुत्र पीयूष कुमार द्वारा दैनिक उपयोग में आने वाले वस्त्रों का वितरण किया गया। श्री प्रेम शंकर ने बताया कि उनकी माता स्वर्गीय मनोरमा सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में वृद्ध आश्रम में रहने वाली महिलाओं के बीच पीड़ित मानवता के सेवार्थ वस्त्र वितरण किया गया। इस मौके पर शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता तुषार कांत शीट ने वृद्धाआश्रम की महिलाओं को भोजन कराया एवं उनके बीच फल का वितरण किया। इस अवसर पर ‘अपना घर’ की व्यवस्थापिका सिस्टर एम्मा सहित अन्य मौजूद थे। वृद्धाश्रम की महिलाओं ने इस पुनीत कार्य के लिए सबों के प्रति आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0