मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 हेतु चाइनीज ताइपे टीम का गया एयरपोर्ट पर स्वागत

मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 हेतु चाइनीज ताइपे टीम का गया एयरपोर्ट पर स्वागत

Aug 28, 2025 - 02:38
 0  30
मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 हेतु चाइनीज ताइपे टीम का गया एयरपोर्ट पर स्वागत

मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 हेतु चाइनीज ताइपे टीम का गया एयरपोर्ट पर स्वागत

गयाजी। मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 में भाग लेने आई चाइनीज ताइपे की पुरुष हॉकी टीम का गया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के आगमन पर बिहार सरकार के प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और अंगवस्त्र प्रदान कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। खिलाड़ियों ने भी इस आत्मीय स्वागत से उत्साह और प्रसन्नता व्यक्त की। विदित हो कि मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नालंदा के ऐतिहासिक नगरी राजगीर में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष टीमें भाग लेंगी, जिससे खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा। बिहार सरकार ने खिलाड़ियों और दर्शकों के स्वागत की पूरी तैयारी की है, ताकि यह आयोजन राज्य और देश की खेल विरासत को और समृद्ध कर सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0