सरला बिरला पब्लिक स्कूल के बच्चों ने की स्टेट म्यूजियम की अनुभवात्मक यात्रा

कला क्यूरेटर और पुरातत्व जैसे अपरंपरागत व्यवसायों के बारे में जानकारी दी गई।

Jul 3, 2023 - 15:24
 0  10
सरला बिरला पब्लिक स्कूल के बच्चों ने की स्टेट म्यूजियम की अनुभवात्मक यात्रा

राँची:

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्र-छात्राओं ने स्टेट म्यूजियम, खेलगांव की अनुभवात्मक यात्रा की। उन्होंने संग्रहालय में संरक्षित विभिन्न कलाकृतियों और अवशेषों को देखा। उन्हें झारखंड की आदिवासी संस्कृति के बारे में भी जानकारी दी गयी। उन्हें कला क्यूरेटर और पुरातत्व जैसे अपरंपरागत व्यवसायों के बारे में जानकारी दी गई। संग्रहालय का सोहराई पेंटिंग बच्चों के आकर्षण का केंद्र थी, जिसकी कला से बच्चे मंत्रमुग्ध थे। बच्चों ने विभिन्न कला रूपों और विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जाना।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने इस तरह की यात्राएं आयोजित करने में स्कूल के प्रयासों की सराहना की।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने छात्रों को राज्य की समृद्ध विरासत के बारे में और अधिक जानने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे अधिक जागरूक नागरिक बन सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0