सरला बिरला पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ठंड से बचने के लिए ज़रूरतमंदों को कंबल दिया

कम्युनिटी आउटरीच कार्यक्रम-‘शुभेच्छा’ के अंतर्गत बड़ाम, जराटोली और बीसा गांव में किया गया वितरण

Jan 10, 2024 - 16:34
 0  15
सरला बिरला पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ठंड से बचने के लिए ज़रूरतमंदों को कंबल दिया

सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की स्कूल की परंपरा को कायम रखते हुए कम्युनिटी आउटरीच कार्यक्रम ‘शुभेक्षाः एक उद्देश्य के लिए दान‘ का आयोजन किया। छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ रांची जिले के बड़ाम, जराटोली और बीसा गांव में जाकर कंबल वितरित किए।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने विद्यालय द्वारा किए गए प्रयास की प्रशंसा की।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने बच्चों को ऐसे नेक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि दूसरों के जीवन को आरामदायक बनाने के लिए थोड़ा सा प्रयास करने से समाज में बहुत बड़ा बदलाव आता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0