मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा कम्युनलिज्म, क्राइम और करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है - प्रकाश राम पटवा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा कम्युनलिज्म, क्राइम और करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है

May 19, 2025 - 13:36
 0  18
मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने हमेशा कम्युनलिज्म, क्राइम और करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है - प्रकाश राम पटवा

गया । जनता दल यूनाइटेड व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश राम पटवा ने एक प्रेस बयान में कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में कभी भी सांप्रदायिकता (कम्युनलिज्म), अपराध (क्राइम) और भ्रष्टाचारइ (करप्शन) के साथ कोई समझौता नहीं किया है। यही उनकी शासन की पहचान रही है, और यही कारण है कि बिहार निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। श्री पटवा ने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में सुशासन की स्थापना हुई है, जिसमें कानून का राज, सामाजिक समरसता, और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने उद्योग और व्यापार क्षेत्र में भी सुधार और विकास के लिए अनगिनत पहल की हैं, जिससे बिहार के युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ नीतीश के नेतृत्व में उनके विजन को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आने वाले समय में गया जिले में भी छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने, बुनकरों और कारीगरों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। श्री पटवा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएं और जदयू की नीतियों को मजबूत करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0