मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, 2 मिनट का मौन रखा 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिन्हों एवं बताए रास्ते पर  चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है - हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड 

Jan 30, 2025 - 23:18
 0  54
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि,  2 मिनट का मौन रखा 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर किया नमन, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बापू के सम्मान में 2 मिनट का मौन धारण रखा 

 ● राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से हमें हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहेगा

● बापू के विचारों से देशवासियों को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर उन्हें आज पूरा राष्ट्र श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बापू वाटिका, मोरहाबादी, रांची में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।    मुख्यमंत्री ने  महात्मा गांधी के सम्मान में बापू की प्रतिमा के समक्ष पूर्वाह्नन 11 बजे से 2 मिनट का मौन धारण रखा।

 बापू के विचार हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है_ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी मायने रखता है । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार एवं आदर्श से हमें मार्गदर्शन मिलता रहेगा।  उनके विचारों से देशवासियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।  उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बीच ऐसे अनेकों महापुरुष हुए हैं, जिनके पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़ सकते हैं। बापू को शत -शत नमन।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0