उत्कलिका रांची द्वारा आयोजित ओडिशा फाउंडेशन डे समारोह में बोले मुख्य अतिथि, सामाजिक समरसता में उत्कल समाज की सहभागिता सराहनीय

Apr 2, 2022 - 15:38
 0  9
उत्कलिका रांची द्वारा आयोजित ओडिशा फाउंडेशन डे समारोह में बोले मुख्य अतिथि, सामाजिक समरसता में उत्कल समाज की सहभागिता सराहनीय

रांची। हटिया स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फाउंड्री एंड फोर्ज टेक्नोलॉजी (निफ्ट) के सभागार में झारखंड के उड़िया समुदाय की लोकप्रिय सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था ‘उत्कलिका’ रांची के तत्वावधान में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ उत्कल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ.क्षितिज भूषण दास एवं विशिष्ट अतिथि सीबीआई के एडिशनल एसपी श्रीधर मल्लिक व आशीष कुमार सत्पथी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उत्कल समाज के सदस्यों द्वारा वंदे उत्तकल जननी गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद राज्य की कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। अशोक मल्लिक एंड ग्रुप्स द्वारा ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. क्षितिज भूषण दास ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक समरसता बनाए रखने में उत्कल समाज की सहभागिता सराहनीय है। सर्वधर्म-समभाव के सिद्धांतों को आत्मसात कर उत्कल समाज के लोग सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
समारोह में उत्कल समाज द्वारा विद्यार्थियों के बीच कराई गई ड्राइंग कॉम्पिटिशन, सिंगिंग कॉम्पिटिशन के विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कलिका संस्था के अध्यक्ष प्रो.पीके प्रधान, सचिव डॉ. अशोक आचार्य ,उपाध्यक्ष हेमंत दास, डॉ.मुक्तिनाथ सेनापति, प्रभात कुमार रथ,आसित महापात्रा, अशोक मिश्रा, रूद्र नारायण भंजदेव, विजय दास, प्रो. संदीप परिडा, प्रो.रत्नाकर दास,गौतम शामल, शुभेंदु मल्लिक,सर्वेश्वर साहू, एस महंतों, बनस स्वांई का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर काफी संख्या में उड़िया समुदाय के लोग उपस्थित थे। समारोह में मंच संचालन डॉ.राजश्री जयंती ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0