सरला बिरला पब्लिक स्कूल में स्पिकमैके द्वारा छऊ नृत्य का प्रदर्शन
श्री तारापद रजक और उनकी मंडली द्वारा छऊ नृत्य का प्रदर्शन।
सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘‘स्पिकमैके‘‘ सोसायटी द्वारा आयोजित छऊ नृत्य की प्रस्तुति हुई। स्कूल के छात्रों को श्री तारापद रजक और उनकी मंडली द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य का बेहद आकर्षक प्रदर्शन देखने का सुनहरा अवसर मिला। कई पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित तारा पद रजक और उनकी मंडली द्वारा प्रस्तुत नृत्य मनमोहक था। छात्रों को उत्कृष्ट लोक नृत्य शैली छऊ के बारे में बताया गया और उनके द्वारा कुछ उत्कृष्ट नृत्य स्टेप भी सिखाए गए।
विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने में स्कूल के प्रयासों की सराहना की।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने छात्रों को राज्य की सांस्कृतिक विरासत के बारे में याद दिलाया और ऐसे नृत्य रूपों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0