चंपाई सोरेन दिल्ली के लिए रवाना, कहा- जल्द ही आगे के राजनीतिक सफर का खुलासा करूंगा

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम आज तक जो भी कदम उठाए है, वो ठोस और सही उठाए हैं। साथ ही जो भी काम सोचते है, उसे पूरा करते है।

Aug 26, 2024 - 21:04
Aug 26, 2024 - 21:05
 0  34
चंपाई सोरेन दिल्ली के लिए रवाना, कहा- जल्द ही आगे के राजनीतिक सफर का खुलासा करूंगा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज फिर दिल्ली के लिए कूच कर गये हैं। बहरागोड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वे खड़गपुर के रास्ते रविवार रात कोलकाता पहुंचे। इससे पहले  बहरागोड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि मुझे अपने दौरे के क्रम में कोल्हान की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। आज मेरे अध्याय का पाँचवाँ चैप्टर खत्म हो गया है। जल्द ही मैं अपने आगे के राजनीतिक सफर का खुलासा करूंगा। उन्होंने कहा कि हम आज तक जो भी कदम उठाए है, वो ठोस और सही उठाए हैं। साथ ही जो भी काम सोचते है, उसे पूरा करते है।

झारखंड टाइगर हैं चंपाई

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन ने कहा कि पिता चंपाई सोरेन कोल्हान के टाइगर नहीं, बल्कि झारखंड के टाइगर है। उन्होंने बिहार के समय से ही आंदोलन करके परिवार को छोड़ झारखंड के हर एक व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम किया है। इसलिए आज उनके पीछे लाखों जनता है। पूरे झारखंड में इसका असर देखने को मिलेगा। झारखंड के टाइगर जहां रहेंगे। उनके साथ मैं और पूरे परिवार के साथ झारखंड का हर एक व्यक्ति रहेगा।

एक सप्ताह में चंपाई सोरेन की दूसरी दिल्ली यात्रा

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से किनारा करने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की यह दूसरी दिल्ली यात्रा होगी. इसके पहले हाल ही में वह दिल्ली गए थे. इसके बाद चर्चा तेज हो गई थी कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम सकते हैं. हालांकि, उन्होंने न तो इस बात को स्वीकार किया कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं, न ही उन्होंने इससे इंकार किया.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0