सरला बिरला पब्लिक स्कूल में चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष संवत 2081 उत्सव

बच्चों को हिंदू नव वर्ष के महत्व के बारे में बताया गया

Apr 9, 2024 - 15:05
 0  9
सरला बिरला पब्लिक स्कूल में चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष संवत 2081 उत्सव

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा संवत 2081 के उपलक्ष में एक एक विशेष सभा आयोजित की गई। सभा का शुभारंभ दुर्गा स्तोत्र पाठ और शारदीय गीत के साथ प्रारंभ हुआ। विद्यालय द्वार तोरण और बंदनवार से सुसज्जित किया गया। बच्चों को हिंदू नव वर्ष के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें मां के स्वरूप के वर्णन को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 के आगमन पर छात्रों को शुभकामनाएं दी तथा उन्हें प्रकृति की हरितिमा की भांति अपने नवजीवन को सर्वस्व गुणों से आह्लादित करने और संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0