चार पैक्स अध्यक्षों पर गबन का मामला दर्ज, 7.26 करोड़ का सरकारी धान घोटाला

जांच रिपोर्ट के आधार पर चारों अध्यक्षों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी और सरकारी संपत्ति में हेराफेरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन ने कहा है कि दोषियों पर जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

May 14, 2025 - 16:54
 0  116
चार पैक्स अध्यक्षों पर गबन का मामला दर्ज, 7.26 करोड़ का सरकारी धान घोटाला

प्रतापपुर प्रखंड में संचालित चार धान अधिप्राप्ति केंद्रों में बड़ी अनियमितता सामने आई है। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मणींद्र भगत ने सोमवार को प्रतापपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच में कुल 7 करोड़ 26 लाख 50 हजार 856 रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें चंद्री पैक्स अध्यक्ष माधुरी देवी, बभने पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ पप्पू, डुमरी सह जोगीडीह पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, और प्रतापपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार शामिल हैं। प्रशासन को संदेह है कि इन पैक्सों में कागज पर तो धान की खरीद दिखाई गई, लेकिन वास्तव में गोदाम में वह धान मौजूद नहीं था।बीते गुरुवार को उपायुक्त के निर्देश पर जांच टीम ने चारों केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था। टीम में एसडीओ चतरा जहूर आलम, कार्यपालक दंडाधिकारी अनुरंजन झा और वैभव कुमार शामिल थे।जांच रिपोर्ट के आधार पर चारों अध्यक्षों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी और सरकारी संपत्ति में हेराफेरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन ने संबंधित सहकारिता पदाधिकारी से भी जवाब मांगा है और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन ने कहा है कि दोषियों पर जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0