सामाजिक दायित्वों के प्रति केनरा बैंक की सराहनीय पहल:

डॉ.अम्बेडकर विद्या ज्योति छात्रवृत्ति योजना के तहत हजारीबाग क्षेत्र के छात्रों को दी गई छात्रवृत्ति 

Aug 19, 2024 - 22:58
 0  103
सामाजिक दायित्वों के प्रति केनरा बैंक की सराहनीय पहल:

रांची: केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, हजारीबाग द्वारा सहायक महाप्रबंधक जयकृष्णा लिंगमपल्लीवेंकट्टा के मार्गदर्शन में केनरा बैंक डॉ. अम्बेडकर विद्या ज्योति छात्रवृत्ति योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के  अधिकारी सुभाष कुमार उपस्थित थे। इनके अलावा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक,  छात्राएं एवं केनरा बैंक के विभिन्न शाखाओं के प्रबंधकों ने भाग लिया।  
 केनरा बैंक के मंडल प्रबंधक आशीष कुमार वर्मा एवं घनश्याम यादव ने केनरा बैंक के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इस छात्रवृत्ति योजना के बारे में सभी को अवगत कराया।
 गौरतलब है कि छात्रवृत्ति योजना के तहत केनरा बैंक पूरे भारत में 44742 मेधावी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0