सेना में भर्ती के दौरान कैडेट्स को लिखित परीक्षा में मिलती है छूट, एनसीसी कैडेटों को दी गई अग्नीवीर भर्ती की जानकारी

सेना में भर्ती के दौरान कैडेट्स को लिखित परीक्षा में मिलती है छूट, एनसीसी कैडेटों को दी गई अग्नीवीर भर्ती की जानकारी

Aug 2, 2025 - 00:46
 0  165
सेना में भर्ती के दौरान कैडेट्स को लिखित परीक्षा में मिलती है छूट, एनसीसी कैडेटों को दी गई अग्नीवीर भर्ती की जानकारी

बोधगया । निगमा मॉनेस्ट्री में 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 11वीं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सेना भर्ती कार्यालय,गयाजी(एआरओ)से पहुंची टीम ने प्रशिक्षण ले रहे कैडेट्स को सेना में अपना कैरियर कैसे बनाएं और सेना में ऑफिसर की विभिन्न एंट्री के बारे में विस्तार से बताया गया।मौके पर हौसला अफजाई के दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र)ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स को सेना में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में छूट मिलती है।एआरओ टीम का नेतृत्व कर रहे सूबेदार मेजर एच.एन.सिंह ने अग्निवीर योजना को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि "सी"सर्टिफिकेट पास एनसीसी कैडेट्स को भर्ती परीक्षा में अलग से 20 अंक तथा बी सर्टिफिकेट पास एनसीसी कैडेट्स को भर्ती परीक्षा में 10 अतिरिक्त अंक मिलते हैं।अगर वही एनसीसी कैडेट सी सर्टिफिकेट पास आईटीआई के 2 वर्ष का कोर्स किया है तो उसको भर्ती परीक्षा में अतिरिक्त 30 अंक तथा 1 वर्षीय आईटीआई कोर्स पास परीक्षार्थी को अतिरिक्त 20 अंक प्रदान किए जाते हैं।उन्होंने ने बताया कि अगर कोई एनसीसी कैडेट्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के उपरांत अग्निवीर टेक्निकल भर्ती में शामिल होता है तो "सी" सर्टिफिकेट पास एनसीसी कैडेट को अतिरिक्त 50 अंक भर्ती परीक्षा में मिलते हैं।अत: तकनीकी कोर्स किए हुए एनसीसी कैडेट्स को भर्ती में दूसरे अभ्यर्थियों के मुकाबले बहुत आसानी से सेना में भर्ती होने का मौका मिलता है। ऑफिसर एंट्री में "सी" सर्टिफिकेट होल्डर एनसीसी कैडेट्स को परीक्षा न देकर सीधे एसएसबी के लिए क्वालीफाई कर जाते हैं और और सेना में अफसर बन सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में कैंप कमांडेंट ने सूबेदार मेजर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।मौके पर सूबेदार मेजर विक्रम सिंह,एएनओ बीके गुप्ता, मुख्तार अंसारी,सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0