स्वामी सहजानंद सरस्वती विकास मंत्र ट्रस्ट का कैबिनेट विस्तार सम्मेलन समारोह व वनभोज संपन्न हुआ

Jan 7, 2024 - 15:20
 0  7
स्वामी सहजानंद सरस्वती विकास मंत्र ट्रस्ट का कैबिनेट विस्तार सम्मेलन समारोह व वनभोज संपन्न हुआ

रविवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती विकास मंत्र ट्रस्ट का बैठक सम्मेलन समारोह व वन भोज का आयोजन डूमरदगा रांची में श्री राम कुमार पांडे जी के आवास पर संपन्न हुआ, इस बैठक में कैबिनेट विस्तार किया गया जिसमें मुख्य रूप से श्रीमान अजय कुमार सिंह जी को अध्यक्ष , रामकुमार पांडे जी को सचिव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह जी को संयोजक, अरविंद कुमार सिंह जी को महामंत्री, श्री शिव शंकर जी को संगठन मंत्री, आनन्द कुमार शाही जी को प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी चुना गया, आज का यह बैठक अध्यक्ष श्री अजय कुमार जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ ,
मौके पर उन्होंने युवायों से अपील की हम सभी लोग एक है और आप युवा संघटन के नीव है साथ ही दाइत्व तो बहुत कम होते है वो एक प्रक्रिया है लेकिन हम भी आपके बीच के है हम सब एक है और कोई बड़ा छोटा नही है सब एक बराबर है और हमें अपने अगल बगल के कमजोर वर्गों को साथ लेकर चलना है और दबे पिछड़े लोगो को आगे लेकर चलना है उनका मदद करना है तन , मन , धन एवं हर एक चीजों से हमें सब को साथ लाने के लिए आगे आना होगा ।।
आज का बैठक का मुख्य बिंदु संगठन का विकास संगठन में लोग अधिक से अधिक जोड़ने का एवं सभी को एकजुट करने का उद्देश्य से रखा गया
आज के इस बैठक में नए युवा को संगठन से अधिक से अधिक जोड़े और स्वामी सहजानंद जी के बताए गए मार्गों का अनुकरण करें बैठक के पश्चात वन भोज का आयोजन किया गया था एवं सभी के एक दूसरे से परिचय भी किया गया
इस बैठक में अध्यक्ष श्री अजय सिंह जी , रामकुमार पांडे जी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, यशवंत पांडे जी , बबलू कुमार सिंह जी, अरविंद कुमार सिंह जी, शिव शंकर सिंह जी, विवेक कुमार सिंह जी, अशोक कुमार पांडे जी, गिरधारी शर्मा जी, पारस कुमार सिंह जी, आनंद कुमार जी, विनोद कुमार सिंह जी, लोकेश सिंह जी, प्रदीप सिंह जी, सुधीर सिंह जी, मनोज कुमार सिंह जी, सुजीत सिंह जी, योगेंद्र सिंह जी, एवं सैकड़ो लोग शामिल हुए आज भी लगभग 50 से अधिक युवाओं ने संगठन का सदस्यता लिया और आगे बढ़ने का संकल्प लिया
यह जानकारी संगठन के प्रवक्ता आनंद कुमार शाही ने दी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0