CAA की जागरुकता कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ बोधगया पहुंचे

CAA की जागरुकता कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ बोधगया पहुंचे

गया : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ बुद्ध की धरती गया पहुंच चुके हैं. सीएम योगी गांधी मैदान में सीएए को लेकर आयोजित जागरूकता सभा को संबोधित करेंगे. उनका काफिला गया एयरपोर्ट से सभा स्थल की ओर रवाना हो गया है.

गया हवाई अड्डे से सीएम योगी सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे और यहां योगी तकरीबन 45 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा को संबोधित करने के बाद योगी आदित्यनाथ वापस गोरखपुर जाएंगे. योगी आदित्यनाथ के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भी मंच साझा करेंगे.


औरंगाबाद और डोभी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए खेल परिषद और गया कॉलेज में व्यवस्था की गई है.नवादा बोधगया के तरफ से आने वाले वाहनों के लिए हरिदास सेमिनरी में व्यवस्था की गई है.बेलागंज की ओर से आने वाले वाहनों के लिए चंद्रशेखर जनता कॉलेज में व्यवस्था की गई है.अरवल, टेकारी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अनुग्रह नारायण कॉलेज में पार्किंग बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0