भाजपा ने मनाई डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

डॉ.मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलना हमारा लक्ष्य : प्रो.आदित्य साहू

Jul 6, 2021 - 12:15
 0  20
भाजपा ने मनाई डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

रांची। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा,रांची महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर पंडरा मंडल के नोभा नगर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला‌। श्री साहू ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलना ही हमारा लक्ष्य है। उनका पूरा जीवन पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए आदर्श है। उनकी ही विचारधारा पर चलते हुए पार्टी यहां तक का सफर तय कर पायी है। विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन विद्या,वित्त और विकास इन तीन मूलभूत चिंतन से जुड़ी धाराओं का संगम था। भाजपा रांची महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता हेतु उनके संघर्ष व बलिदान का देशवासी सदैव ऋणी रहेगा। श्री गुप्ता ने बताया कि रांची महानगर अंतर्गत 17 मंडलों के सभी बूथों पर श्रद्धांजलि सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी हिन्दीपीढ़ी मंडल में आयोजित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयन्ती कार्यक्रम में उपस्थित सीपी सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित करते हुये कहा कि जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन इस देश को समर्पित किया और जिनके चलते जम्मू कश्मीर आज भारत का अभिन्न अंग है। वैसे महापुरुष सभी के लिये सदैव प्रेरक रहेंगें। मौके पर उपस्थित महापौर संजीव विजयवर्गीय ने भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सत्यनारायण सिंह,रांची महानगर के महामंत्री वरुण साहू,बलराम सिंह,किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ललित ओझा,महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनिता वर्मा,भाजयुमो के अध्यक्ष रोमित नारायण,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय जयसवाल,राजु सिंह,जीतेन्द्र सिंह पटेल,जीतेन्द्र वर्मा, गुड्डू सिंह,राहुल चौधरी ओमप्रकाश पाण्डेय,गोपाल सोनी,लाल प्रमोद नाथ शाहदेव,मुनेश्वर साहु, सुजीत शर्मा,नीलेश सिंह,दीपक साह,रामजी प्रसाद, पप्पू जायसवाल,पप्पू वर्मा,विनोद महतो,विकास रवि, सूर्यप्रताप, बसंत पाण्डेय,पिन्टू पासवान,धनंजय सिंह पप्पू,सूरज साहु, विशाल साहु,सहित मंडल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे‌। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद समीप के मैदान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0