योग एवं कला संस्कृति कार्यक्रम से गूंजा बिरसा मुंडा फ़न पार्क

योगासन ग्रुप नृत्य में महाभारत का प्रदर्शन, शिव तांडव , गणेश जी की वंदना विभिन शास्त्रीय संगीत के साथ योगासन का अदभुत नज़ारा देखने को मिलेगा। 

Mar 24, 2025 - 21:50
 0  128
योग एवं कला संस्कृति कार्यक्रम से गूंजा बिरसा मुंडा फ़न पार्क

जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा फ़न पार्क में बिरसा मुंडा फन पार्क,नटराज योग संस्थान एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वाधान में "योग एवं कला संस्कृति कार्यक्रम "का आयोजन किया गया ।
जिसमे  झारखंड के विभिन्न जिलों से आए नटराज योग संस्थान के योगासन खिलाड़ियों ने योग नृत्य से दर्शकों को भाव वीभोर कर दिया।

सभी दर्शकों ने योग नृत्य का आनंद लिया जिसमे बच्चों ने आर्टिस्टिक योगासन , रिथिमिक योगासन योगासन में अलग अलग तरह के सांस्कृतिक संगीत में नृत्य के साथ कठिन से कठिन योगासन करके सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। योगासन ग्रुप नृत्य में महाभारत का प्रदर्शन, शिव तांडव , गणेश जी की वंदना विभिन शास्त्रीय संगीत के साथ योगासन का अदभुत नज़ारा देखने को मिलेगा।

जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा ने बच्चों का मनमोहक प्रस्तुति देखकर सराहना करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दिया साथ ही साथ रिलेशंस के संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने बताया इस तरह का कार्यक्रम हमेशा ही मनोरंजन के लिए आयोजित किया जाता है, जिसमे अपने भारतीय संस्कृति , लोगगीत, गीत, संगीत सहित कई आयोजन जेल पार्क में आयोजित किया जाता है ।

आज के योग एवं कला संस्कृति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नटराज योग संस्थान के संचालक आर्य प्रहलाद भगत  एवं सह संचालिका सुषमा कुमारी तिग्गा का इस आयोजन में बहुमूल्य सहयोग के लिए  बिरसा मुंडा फ़न पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा और आशुतोष द्विवेदी ने अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में नटराज योग संस्थान के रितेश कुमार, विजय कुमार, प्रिंस कुमार, मोहित कुमार, माही कुमारी, अंजलि कुमारी,कशक कच्छप सहित जेल पार्क के कुंदन सोनी, अभिषेक कुमार, मुन्ना सहित कई लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0