पलायन के दंश का वो दर्दनाक दौर भूलेगा नहीं बिहार – अब डर नहीं, सिर्फ विकास है:- प्रकाश राम पटवा

पलायन के दंश का वो दर्दनाक दौर भूलेगा नहीं बिहार – अब डर नहीं, सिर्फ विकास है

Jun 2, 2025 - 15:18
 0  25
पलायन के दंश का वो दर्दनाक दौर भूलेगा नहीं बिहार – अब डर नहीं, सिर्फ विकास है:- प्रकाश राम पटवा

गया जी । जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ गया जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा कि एक समय था जब बिहार की पहचान बेरोजगारी, अपराध और पलायन से होती थी। वो दौर आज भी हर बिहारी की यादों में एक दर्दनाक छवि की तरह जीवित है। विशेषकर युवाओं और श्रमिकों को अपने घर-गांव से दूर रोज़गार की तलाश में पलायन करना पड़ता था। “लालू युग में जिसे खटारा बनाकर छोड़ दिया गया था, उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल से अपनाया और फिर से पटरी पर दौड़ाया है। टूटी सड़कों को जोड़ा, उजड़े स्कूलों को संवारा, और बिखरी उम्मीदों को फिर से संजोया।” प्रकाश पटवा ने कहा कि आज बिहार बदलाव की राह पर मजबूती से खड़ा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, उद्योग और कृषि सहित हर क्षेत्र में सुधार दिख रहा है। अपराध पर नियंत्रण, महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम, और युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम राज्य को एक नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। प्रकाश राम पटवा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में अब बिहार सिर्फ पिछड़ेपन की कहानियों के लिए नहीं, बल्कि सक्षम प्रशासन और सतत विकास के लिए जाना जाता है। पलायन की बजाय आज बिहार में रोजगार सृजन की संभावनाएं बढ़ रही हैं। लघु एवं कुटीर उद्योग, टेक्सटाइल क्लस्टर, और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने की योजनाएं भविष्य में आत्म निर्भर बिहार की नींव रख रही हैं। “हमारा संकल्प है – विकसित बिहार, सम्मानित बिहारी।” प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में श्री पटवा ने व्यवसाय एवं उद्योग जगत से जुड़े सभी युवाओं, व्यवसायों, उद्यमियों और स्थानीय बुनकरों एवं दुकानदार बंधु से अपील की कि वे आगे आएं, योजनाओं से जुड़ें और इस विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बनें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0