बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के सहायक के 277 पदों के लिए परीक्षा परिणाम घोषित 

बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के सहायक (Customer Service Assistant–CSA) के कुल 277 पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है।

Feb 28, 2026 - 01:25
 0  10
बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के सहायक के 277 पदों के लिए परीक्षा परिणाम घोषित 

PATNA : बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के सहायक (Customer Service Assistant–CSA) के कुल 277 पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) एवं बिहार राज्य सहकारी बैंक (BSCB) में नियुक्ति हेतु आयोजित की गई थी।

उक्त परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची बैंक की आधिकारिक वेबसाइट biharscb.co.in पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी अपना परिणाम वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

बैंक प्रबंधन ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न की गई है। आगे की नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश एवं आवश्यक सूचनाएँ भी वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएंगी।

बैंक ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि नवचयनित कर्मी सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0