BIG NEWS : बिहार में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 7 जख्मी, बलिया से धनबाद लौट रहे थे सभी

बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में बेकाबू स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। 

Feb 27, 2026 - 19:58
 0  12
BIG NEWS : बिहार में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 7 जख्मी, बलिया से धनबाद लौट रहे थे सभी

AURANGABAD : बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में बेकाबू स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। 

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 की मौत

ये हादसा औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित देव मोड़ के पास हुई है। बताया जा रहा है कि यूपी के बलिया में रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर एक परिवार धनबाद लौट रहा था, तभी ये हादसा हुआ। ये घटना NH-19 पर देव मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ है। 

धनबाद लौट रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में कुल 10 लोग सवार थे, जो धनबाद लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के ड्राइवर को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

दो मृतकों की हुई शिनाख्त

वहीं, इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें एक तेज नारायण गुप्ता और विकास कुमार चौहान की पहचान हो गई है जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त होनी बाकी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0